जिंदगी।
ये जिंदगी भी अजीब सी है
न ठहरती है
न ठहराव देती है
बेवजह उलझती सी उलझनो में
थोडे टकराव
थोडे घाव देती है
ये जिंदगी भी अजीब सी है
न ठहरती है
न ठहराव देती है
आसाँ करने के कुछ प्रयास भी विफल कर
कभी डुबाती
तो कभी बहाव देती है
ये जिंदगी भी अजीब सी है
न ठहरती है
न ठहराव देती है
Comments
Post a Comment